CUJ Admission 2025: अगर आप केंद्रीय विश्वविद्यालय में एडमिशन लेने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए Central University of Jharkhand (CUJ) से जुड़ी एक बड़ी अपडेट है। CUJ Admission 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, इन पाठ्यक्रमों के लिए कुल 634 सीटें निर्धारित की गई हैं.और इस बार एडमिशन CUET UG स्कोर के आधार पर किया जा रहा है इच्छुक छात्र अब 19 अंडरग्रेजुएट कोर्सेज में आवेदन कर सकते हैं।
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय ने पाठ्यक्रमों में नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस वर्ष CUET UG स्कोर के आधार पर छात्रों को दाखिला दिया जा रहा है। यदि आप भी इस प्रतिष्ठित केंद्रीय विश्वविद्यालय में अध्ययन करना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए बेहद उपयोगी है। यहां हम बताएंगे कि रजिस्ट्रेशन कब और कैसे करना है, कौन-कौन से कोर्स उपलब्ध हैं और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है।
जानिए नामांकन की प्रक्रिया कब और कैसे होगी?
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालयने शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो छात्र CUET UG 2025 परीक्षा में शामिल हुए हैं और CUJ में एडमिशन लेना चाहते हैं, उनके लिए अब रजिस्ट्रेशन का सुनहरा मौका है। इस लेख में हम जानेंगे कि CUJ में नामांकन की प्रक्रिया कब और कैसे होगी, साथ ही रजिस्ट्रेशन फीस कितनी है, CUJ में अंडरग्रेजुएट कोर्स के लिए नामांकन प्रक्रिया जुलाई 2025 के मध्य से शुरू हो गई है। रजिस्ट्रेशन और काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन मोड में की जा रही है, नामांकन प्रक्रिया 15 जुलाई 2025 से शुरू होकर 26 जुलाई 2025 तक चलेगी, जो भी छात्र CUET UG 2025 में पास हैं, वे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
CUJ Course List: इन कोर्स में एडमिशन
कोर्स प्रकार | ब्रांच |
BA (चार वर्षीय) | गणित, रसायन विज्ञान, भूगोल, पर्यावरण विज्ञान, जीवन विज्ञान ), भौतिक विज्ञान |
BSc (चार वर्षीय) | जन संचार, अंग्रेजी, हिंदी, कोरियन भाषा, चीनी भाषा, राजनीतिक विज्ञान, मानव विज्ञान, अर्थशास्त्र |
BTech (चार वर्षीय) | मेटलर्जिकल एंड मटेरियल इंजीनियरिंग, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग, सिविल इंजीनियरिंग,इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग |
CUJ Admission 2025: रजिस्ट्रेशन फीस डिटेल
CUJ की रजिस्ट्रेशन फीस विभिन्न कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है, नीचे तालिका के माध्यम से आप इसे समझ सकते है।
श्रेणी | रजिस्ट्रेशन फीस |
सामान्य (General) | ₹800/- |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – Non Creamy Layer) | ₹800/ |
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC/ST) | ₹350/- |
दिव्यांग (PwD) | ₹0/- (निःशुल्क) |
CUJ Admission 2025: जरूरी दस्तावेज
- CUET UG स्कोरकार्ड
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- निवास प्रमाण पत्र
- आधार कार्ड
फीस कैसे जमा करेंगे?
ऑनलाइन मोड में ही फ़ीस जमा होगी—इसमें शामिल हैं:
- डेबिट कार्ड
- क्रेडिट कार्ड
- नेट बैंकिंग
- UPI / BHIM
आवेदन के लिए जरूरी लिंक और हेल्पलाइन
झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची (CUJ) ने सत्र 2025–26 के अंडरग्रेजुएट (UG) कोर्सों में नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी है। CUET-UG 2025 स्कोर के आधार पर 19 UG कोर्सेज के लिए प्रवेश दिया जाएगा। इस प्रक्रिया में शामिल छात्रों के लिए आकर्षक Helpline Number और Registration Fees की जानकारी बहुत जरूरी है।
- CUJ Admission Helpdesk Email: admissionhelpdesk@cuj.ac.in
- CUJ Admission Helpline (WhatsApp/Call): +91‑93049 53735 (प्रति दिन 11 AM–4:30 PM तक उपलब्ध)
अगर आवेदन या प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी होती है, तो आप इन नंबरों या ईमेल पर सीधे संपर्क कर सकते हैं।
निष्कर्ष
CUJ Admission 2025 के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को नामांकन से पहले रजिस्ट्रेशन फीस के बारे में जानकारी होना जरूरी है। यह फीस ऑनलाइन जमा होती है और कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग होती है। CUJ के UG कोर्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हैं। 2025 में शुरू हो रहे इन 19 कोर्स में से अपने रुचि और भविष्य के लक्ष्य के अनुसार कोर्स चुने, अगर आप झारखंड केंद्रीय विश्वविद्यालय से उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं, तो समय रहते आवेदन करें और फीस भरकर रजिस्ट्रेशन पूरा करें।