वर्तमान समय में हर कार्य को डिजिटल रूप में लाया जा रहा है। इसके लिए अनेक सोशल मीडिया या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की मदद लगती है। तथा इनको संभालने के लिए एंप्लॉय की जरूरत होती है। जिसे एंप्लॉय घर बैठकर काम कर सकते हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आ चुकी है। क्योंकि Work From Home Yojana के तहत विभिन्न कंपनी और सरकार द्वारा चलाई गई योजना के अनुसार घर बैठकर पैसे कमाने के लिए काम दिया जा रहा है। जिससे महिलाएं अपने घर के कार्य को करने के बाद फ्री समय में कर सकती हैं। जिससे वे अपने फ्री समय में काम करके अपने खुद की आय को प्राप्त कर सकती है। इन कार्यों को करके महिलाएं प्रति महीने ₹10,000 से ₹30,000 तक की कमाई कर सकते हैं।

Work From Home Yojana के तहत 10वीं व 12वीं पास महिलाएं घर बैठकर काम कर सकती हैं। क्योंकि अर्ध सरकारी, सरकारी तथा प्राइवेट कंपनियों द्वारा सिलाई, कढ़ाई, सोशल मीडिया मैनेजमेंट और टेली कॉलिंग जैसे कार्यों को करके रोजगार प्राप्त कर सकती हैं। इसके लिए महिला को किसी शहर या ऑफिस जाने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इस पूरे कार्य को आप घर बैठे फ्री समय में कर सकते हैं। महत्वपूर्ण बात यह है, कि इसके लिए आवेदन करने की पूर्ण प्रक्रिया ऑनलाइन रहने वाली है। जिसमें आपको काम भी ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाता है।
किन कंपनियां में चल रहे है आवेदन
लोकल टू ग्लोबल मार्ट प्राइवेट लिमिटेड, अजमेर: वर्तमान समय में हर एक स्किल को बढ़ावा दिया जा रहा है जो वर्क फ्रॉम होम योजना का अहम हिस्सा बन रही है। इसके तहत महिलाओं को घर बैठे सिलाई का काम उपलब्ध करवाया जा रहा है। जो महिलाएं सिलाई के कार्य को अच्छी तरह से जानती हैं या अपने कार्य में परिपूर्ण है। वह इसके लिए आवेदन कर सकती है, क्योंकि कंपनी दको इसके लिए 100 से अधिक महिलाओं की जरूरत है। और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख कंपनी के अनुसार 31 जुलाई 2025 है।

जयपुर कंपनी प्राइवेट लिमिटेड, जयपुर: इस कंपनी में Work From Home Job के लिए 50 महिलाओं की जरूरत है। और इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 रखी गई है।

खुशबू इंटरप्राइजेज, जोधपुर: इस कंपनी द्वारा दो प्रकार के पदों पर भर्ती को आयोजित किया गया है। जिसमें महिला की न्यूनतम पात्रता 10वीं पास रखी गई है। जबकि इससे ऊपर 12वीं या महाविद्यालय शिक्षा कर रही महिला भी इसके लिए फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। कंपनी द्वारा मुख्य रूप से दो प्रकार के पदों पर भर्ती के लिए फॉर्म भरे जा रहे हैं। जिसमें पहले सोशल मीडिया मैनेजमेंट के लिए 250 पद निकाले गए हैं। जबकि वहीं टेली कॉलिंग के लिए भी 250 पद को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख सूचना के अनुसार 31 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है। आप घर बैठे इस फार्म के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
अंबेडकर क्राफ्ट डेवलपमेंट प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड, जयपुर
इस कंपनी द्वारा डिजिटल वर्क को करने के लिए महिलाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिससे वे घर बैठकर ऑनलाइन वर्क कर सके। इस कंपनी में डिजिटल मार्केटिंग पदों के लिए योग्य ग्रेजुएट महिलाओं को नौकरी दिया जा रहा है। जिसमें आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2025 रखी गई है। इसके लिए इच्छुक भाई योग्य महिला अभ्यर्थी फॉर्म को अंतिम तारीख से पहले – पहले भर सकती हैं।

इनके अलावा भी कई जिले और कंपनियां हैं जहां पर इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को घर से काम करने का मौका दिया जा रहा है। डिटेल जानकारी पोर्टल पर दी गई है।
Work From Home Yojana के लिए पात्रता
- इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए महिला के नीचे दी गई पात्रता का सुनिश्चित होना आवश्यक है।
- इस योजना के लिए केवल महिला ही महिला भर्ती ही आवेदन कर सकती हैं।
- आवेदन कर रही महिला भारत की नागरिक होनी चाहिए।
- महिला अभ्यर्थी की न्यूनतम किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से कक्षा 10वीं या 12वीं पास होनी चाहिए।
- आवेदन कर रही महिला को किसी भी एक कार्य में संपूर्ण जानकारी और उसे कार्य के बारे में ज्ञान होना चाहिए।
- महिला के पास रह रही क्षेत्र का मूल निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- इसके लिए अधिक जानकारी को आप जारी किए हुए नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
Work From Home Yojana के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- जन आधार
- पैन कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- मूल निवास
- जाति प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- 10वीं व 12वीं की मार्कशीट
- स्वयं की दो पासपोर्ट साइज फोटो
- बैंक खाता
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- कार्य अनुभव प्रमाण पत्र आदि।
Work From Home Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
- सरकारी योजना की Official website पर जाएं और Work From Home Yojana के लिंक पर क्लिक करें।
- लिंक को क्लिक करते ही होम पेज फॉर्म खुल जाएगा। जिसमें कंपनी, राज्य और स्वयं का नाम दर्ज करें।
- इसे सबमिट करें और आवेदन फॉर्म खुल जाएगा। जिसमें पूछी गई संपूर्ण जानकारी को सावधानीपूर्वक भरे।
- संपूर्ण आवश्यक दस्तावेज को भी स्कैन करके अपलोड कर दें। और हस्ताक्षर को भी स्कैन करके अपलोड करें।
- संपूर्ण जानकारी भरने के बाद फॉर्म को दोबारा चेक कर ले और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
- आपकी आवेदन प्रक्रिया पूर्ण हुई भविष्य में उपयोग के लिए एक प्रिंट आउट निकालकर जरूर रखें।
- आवेदन प्रक्रिया के बाद आपको कंपनी द्वारा सीधा कॉन्ट्रैक्ट किया जाएगा।