Sarkari Yojana: भारत सरकार द्वारा समय समय पर महिलाओं को सशक्त बनाने और आत्म निर्भर बनाने के लिए विभिन्न योजनाओं को चलाया जा रहा है। जिसमें उन्हें इन योजनाओं के जरिए स्वरोजगार, शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य से जुड़ी सहायता मिलती है। इसमें हर वर्ग की महिलाओं का उनकी पात्रता के अनुसार लाभ प्राप्त होगा।
जिससे वह स्वयं की आय का निर्धारण कर सके और रोजगार स्थापित कर सके। सरकार द्वारा छोटे- छोटे निवेश योजनाओं को लागू किया जा रहा है। जिसमें निश्चित समय के बाद बैंक आपको ब्याज दर के साथ भरे हुए निवेश के रुपए प्रदान करता है। यदि आप भी इन 5 बेस्ट सरकारी योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आर्टिकल को अंत तक जरूर पड़े। जिससे आप जारी की गई योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकें।
Sarkari Yojana Overview:
योजना का नाम | विवरण |
सुकन्या समृद्धि योजना | बेटी के लिए निवेश + टैक्स छूट |
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ | बेटियों का सामाजिक सुधार दृष्टिकोण और सुरक्षा |
उज्ज्वला योजना | फ्री गैस कनेक्शन |
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना | लड़की की शादी पर दी गई सरकार द्वारा आर्थिक मदद |
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना | रु 10 लाख तक का बिजनेस लोन |
सुकन्या समृद्धि योजना:
इस योजना का मुख्य उद्देश्य बेटियों के भविष्य को सुरक्षित बनाना है। इसमें 10 साल से कम उम्र की लड़कियों का बैंक खाता खोला जाता है। और यदि अभिभावक उसमें प्रतिमाह कुछ निवेश करते हैं। तो लड़की की 21 साल की उम्र के बाद या लड़की की शादी पर परिपक्वता लाभ मिलता है। क्योंकि लड़की के खाते में निवेश किए हुए रूपों पर उचित ब्याज दर के साथ रुपए वापस दिए जाते हैं। जिससे लड़की 21 साल की उम्र के बाद खुद का व्यवसाय शुरू कर सके या उसकी शादी के लिए उचित खर्चा उठा सके।
बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ:
यह योजना लड़कियों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर आधारित है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय समाज में बालिकाओं के प्रति सामाजिक दृष्टिकोण में परिवर्तन लाना है। क्योंकि बहुत से लोग लड़कियों के बजाई लड़कों को प्राथमिकता देते हैं। परंतु इस योजना के माध्यम से अब इसे बदलकर लड़कियों को निशुल्क शिक्षा प्रदान करने का अवसर प्रदान करती है जिससे लड़कियां शिक्षित होकर हर एक क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकें और देश को विकसित श्रेणी में ला सके।
उज्जवला योजना:
इस योजना के माध्यम से परिवार की मुख्य महिला सदस्य को फ्री सिलेंडर क्वेश्चन दिया जाता है। जिससे महिला धुएं से मुक्त होकर घर का खाना बना सके।
इस योजना के माध्यम से गरीबी रेखा के नीचे (BPL) परिवार की महिलाओं को इस योजना में प्राथमिकता दी जाएगी। जबकि भारत सरकार की इस योजना से देश की बहुत सी महिलाओं को इस योजना का लाभ प्राप्त हो चुका है। इसमें आपको मिलने वाले गैस सिलेंडर कनेक्शन को निशुल्क प्रदान किया जाता है। जिसमें प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत हर 3 महीने के बाद सब्सिडी दी जाती है।
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना:
देश के कई राज्य सरकारें जैसे (बिहार, मध्य प्रदेश और उत्तरप्रदेश) इस योजना के माध्यम से गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए आर्थिक मदद के रूप में कुछ रुपए देती है। जिसमें बेटी के विवाह में खर्च होने वाले खर्च को भरा जा सके। इस योजना के माध्यम से बेटी के बैंक अकाउंट में लगभग ₹25,000 से लेकर ₹51,000 तक की राशि दी जाती है। जिसके लिए कुछ आवश्यक दस्तावेज और पात्रता का होना अति आवश्यक है। जिसे आप जारी किए गए नोटिफिकेशन से प्राप्त कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना:
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत महिलाओं को लोन उपलब्ध करवाया जाता है। जिसके माध्यम से वे अपना स्वयं का व्यवसाय स्थापित कर सके। और रोजगार प्राप्त कर सके। इसमें तीन प्रकार के लोन उपलब्ध करवाए जाते हैं। शिशु, किशोर और तरुण। शिशु लोन योजना में आपको लगभग 50,000 तक का लोन दिया जाता है। और किशोर लोन योजना में (50,000 से 5 लाख) तक का लोन उपलब्ध करवाया जाता है। जबकि वहीं तरुण लोन योजना में महिलाओं को 10 लाख तक का लोन दिया जाता है। जिससे वे खुद का व्यवसाय स्थापित कर सके। महत्वपूर्ण बात यह है, कि महिला को इस लोन को बहुत कम ब्याज दर पर वापस भरना होता है।
इन सभी 5 योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज होने आवश्यक हैं। जिन्हें नीचे सारणी में विस्तार पूर्वक दिया गया है।
योजना का नाम | आवश्यक दस्तावेज |
सुकन्या समृद्धि योजना | बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का पहचान पत्र, बैंक पासबुक। |
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ | निःशुल्क शिक्षा के लिए आधार कार्ड, मूल निवास और जन्म प्रमाण पत्र। |
उज्ज्वला योजना | बीपीएल कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, दो फोटो |
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना | आधार कार्ड, विवाह कार्ड, माता पिता का आधार कार्ड, पड़ोसी के हस्ताक्षर |
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना | आधार कार्ड, बैंक पासबुक, बिजनेस प्लान, दो फोटो |
how to apply
Mujhe apne pariwar k liye kuch krna hai taki mai apne pariwar ki choti si madd kr saku apne bacche k liye ujjwal bhavisya bna saku
Please
Mujhe mere bachchon ke liyebest life ke liye paise chahiye.
Content writing karna hai aapke website par
Ye hme Kr
na hai
Jati perman patr
Sar mee berojgar hun mujhe bhi silai machine ki jarurat hai taki main apna Parivar ka kharcha utha sakun.
How to apply and how to get it
Free government requirement to help people
I am 17 year old
Arun kumar vatti
Kunal Rana
I also need job
I am interested. Any job??
Name kajal kumari I am18 year old
I am 9th class student and mujhe aage study krne ke liye kuch paise chahiye..
Ye hme Krna writing
I have a loan requirements it’s urgent
I am 18 year old